Daily Horoscope
✕

राजस्थान में हुई Unlock की शुरूआत, जयपुर में खुले चुनिंदा धार्मिक स्‍थल

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (20:42 IST)
जयपुर। राजस्थान में लगभग साढ़े 5 महीने बाद मंगलवार से अनलॉक की शुरूआत हुई, लेकिन राजधानी जयपुर ने अनलॉक होते ही डराना शुरू कर दिया। अनलॉक होने के साथ ही जयपुर में कोरोनावायरस (Coronavirus) एक बार फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दिया। ऐसे में चुनिंदा धार्मिक स्थल ही खुले और इस दौरान लोगों को बार-बार हाथ धोने, सैनिटाइजर के इंतजाम किए गए हैं।

खबरों के मुताबिक, अनलॉक की शुरूआत में सोमवार से जो धार्मिक स्थल खुले हैं, इनमें शहर की सबसे बड़ी जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद, संसारचंद्र रोड स्थित दरगाह मीर कुर्बान अली और चारदरवाजा स्थित मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह, राजापार्क, हीदा की मोरी सहित, अक्षयपात्र मंदिर, खोले के हनुमान जी, देवस्थान विभाग के मंदिर, आदर्शनगर स्थित राम मंदिर, परकोटा गणेश और कैथोलिक चर्च खुले।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
इस दौरान खास एल्कोहल मुक्त आयुर्वेदिक सैनिटाइजर को काम में लिया जा रहा है। एक बार में सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मस्जिदों में नमाज के वक्त ही समाजजनों की अंदर एंट्री दी गई। मंदिर में हर जगह सामाजिक दूरी का पालन के लिए सर्किल कॉरिडोर, बेरिकेडर्स की व्यवस्था की है। दर्शनार्थियों को हाथ धोने के लिए सेंसर नल और सेंसर वाली घंटियां लगाई गई हैं।

कैथोलिक चर्च में विशेष आराधना अलग-अलग समयानुसार की जा रही है। गलता तीर्थ फिलहाल पूरे सितंबर माह आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। अतिशय क्षेत्र महावीर जी और बाड़ा पदमपुरा जैन मंदिर 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। आगामी दिनों में कोरोना के मद्देनजर मंदिर खोलने या फिर से बंद करने पर निर्णय लिया जाएगा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख