dharma sangrah

गृह मंत्रालय ने जारी की Unlock-5 की गाइडलाइंस, 10 खास बातें

Updated: बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (23:02 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के बाद देश अब अनलॉक के पांचवें चरण में प्रवेश करने जा रहा है। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक- 5 (Unlock 5.0) के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) द्वारा ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। 10 खास बातें- 
 
1. कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में 15 अक्टूबर से सिनेमा हाल और थिएटर को आधी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। 
 
2. शिक्षण संस्थानों को 15 अक्टूबर के बाद खोलने का निर्णय राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के विवेक पर छोड़ा गया है। 
ALSO READ: हाथरस मामला : PM मोदी ने CM योगी से की बात, NHRC ने भेजा यूपी सरकार को नोटिस
3. गाइडलाइन्स में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि देशभर के कंटेनमेंट जोन में पूर्णबंदी 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी।
  
4. सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक और अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के इन कार्यक्रमों में शामिल होने सख्त पाबंदी रहेगी।
 
5. गाइडलाइंस राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और संबंधित केन्द्रीय मंत्रालयों तथा विभागों की सलाह से तैयार की गई है। 
ALSO READ: 10 नियमों में 1 अक्टूबर से होगा बदलाव, आप पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए
6. गृह मंत्रालय की अनुमति से इतर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी। मनोरंजन पार्क और इसी तरह के अन्य स्थल बंद रहेंगे।
 
7. सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्सों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की जाएगी।
 
8. व्यवसाय से व्यवसाय (बी2बी) प्रदर्शनियों की अनुमति दी जाएगी और वाणिज्य विभाग द्वारा एसओपी जारी की जाएगी।
 
9. खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जा रहे स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए एसओपी युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा जारी की जाएगी।
 
10. मनोरंजन पार्क और इसी तरह के स्थानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में एसओपी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की जाएगी।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

अयोध्या में सावन झूला मेले का आगाज, रामनगरी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, 28 अगस्त तक सजेगी झूलन विहार की छटा

​यूपी के अंबेडकर नगर में IPS आशुतोष मिश्र की मां की हत्या, जेवरात लूटे, हाथ पर मिला इंजेक्शन का निशान

अगला लेख