Hanuman Chalisa

Lockdown : बेंगलुरु के चिड़ियाघर की अनोखी पहल, जानवरों को लिया जा सकता है गोद

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (22:50 IST)
बेंगलुरु। वन्यजीव संरक्षण में रुचि रखने वालों के लिए बेंगलुरु के बनेरघट्टा जैव उद्यान (बीबीपी) ने लॉकडाउन के दौरान एक अनोखी पहल करते हुए चिड़ियाघर के जानवरों को गोद लेने का अवसर प्रदान करने का कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के जरिए बीबीपी के जानवरों को गोद लिया जा सकता है।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया, जानवरों को गोद लेकर आपको उनके भोजन और चिकित्सा पर होने वाले खर्च में सहयोग करने का अवसर मिल सकता है। इस कार्यक्रम के द्वारा जानवरों को गोद लेने पर 80जी के तहत आयकर में छूट मिलने का प्रावधान है। 21 हाथियों को ऑनलाइन गोद लिया जा सकता है।

गोद लेने की राशि के हिसाब से चिड़ियाघर में प्रवेश पर गिफ्ट वाउचर और बोर्ड पर गोद लेने वालों के नाम लिखे जाने का भी प्रावधान किया गया है। बीबीपी ने गोद लिए जा सकने वाले जानवरों की सूची बनाई है।

किंग कोबरा और इंडियन रॉक पाइथन को 3500 रुपए प्रतिवर्ष की दर से गोद लिया जा सकता है। जंगली बिल्ली और असमी बंदर को पांच हजार रुपए प्रतिवर्ष की दर से गोद लिया जा सकता है। इसी प्रकार दरियाई घोड़ा, बाघ और जिराफ समेत अन्य जानवरों को गोद लेने की वार्षिक दर तय की गई है।

सरकार द्वारा संचालित बीबीपी के कार्यकारी निदेशक वनश्री विपिन सिंह ने शुक्रवार को कहा, गोद लेने के इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल लाभ अर्जित करना नहीं है, बल्कि जागरूकता पैदा करना और संरक्षण कार्यों से जुड़े लोगों से संपर्क साधना है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख