manglik dosh calculator
✕

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना से संक्रमित, ट्‍वीट करके खुद ने दी जानकारी

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (22:37 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोनावायरस (Coronavirus) से पीड़ित हो गए हैं। गड़करी ने बुधवार की देर रात खुद सोशल मीडिया में ट्‍वीट करके जानकारी दी कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था। मैंने अपने डॉक्टर से सलाह ली और जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकला। मैं फिलहाल सभी की दुआओं से ठीक हूं और स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। मेरी उन सभी से प्रार्थना है जो भी मेरे संपर्क में आए हैं एहतियात बरतें और कोरोना मानकों के अनुसार अनुपालन करें। सुरक्षित रहें।'
इससे पहले भी नरेन्द्र मोदी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना को तो मात दे चुके हैं किंतु वायरस के बाद की दिक्कतों की वजह से फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। शाह को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।
 
शाह के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, श्रीपद नाइक और अर्जुन राम मेघवाल कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख