shradh paksha
✕

ब्रिटेन में Coronavirus का नया स्ट्रेन मिलने से खौफ में दुनिया, कई देशों ने उड़ानों पर लगाई रोक

Updated: रविवार, 20 दिसंबर 2020 (21:16 IST)
बर्लिन। दक्षिण इंग्लैंड में कोरोनावायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है ताकि इसका प्रकोप उनके देशों में नहीं पहुंचे।
 
इस बीच जर्मनी भी ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों को सीमित करने पर विचार कर रहा है जबकि नीदरलैंड ने कम से कम इस साल के अंत तक ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।
ALSO READ: Corona महामारी से वाहन उद्योग को रोज हुआ 2300 करोड़ का नुकसान, कंपनियों को नए साल से उम्मीद
वहीं बेल्जियम ने रविवार मध्यरात्रि से लेकर अगले 24 घंटों के लिए ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक लगाने की घोषणा की है। साथ ही ब्रिटेन की रेल सेवाओं की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।
 
उधर ऑस्ट्रिया और इटली ने कहा है कि वह ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाएंगे। हालांकि प्रतिबंध के समय से संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने से इंकार किया।
 
इटली के विदेश मंत्री लुइगी डी मायो ने ट्विटर पर कहा कि सरकार कोरोनावायरस के नए प्रकार से इटली के निवासियों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। रविवार को ब्रिटेन से करीब दो दर्जन उड़ानें इटली के लिए रवाना होनी हैं।
ALSO READ: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए Good News
इस बीच जर्मनी के अधिकारी ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों के संबंध में 'गंभीर विकल्प' को लेकर विचार कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, वहीं चेक गणराज्य ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन के नियम को लागू कर दिया है।
 
बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने रविवार को कहा कि वह 'बतौर सावधानी' मध्यरात्रि से अगले 24 घंटों के लिए ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा रहे हैं। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

LIVE: कैप्टन स्मित माछर पर गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

20 साल पुराने मामले से मुश्किल में ज्ञानेश कुमार, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

गुजरात में बिजनेस करना हुआ और भी आसान: सरकार लाई नई GCC पॉलिसी

उत्तराखंड अब बन रहा है 'खेल भूमि': सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

अगला लेख