sawan somwar

उज्जैन में 16 नए Corona संक्रमित मिले, अब तक 45 की मौत

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (14:56 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना (Corona) के 16 नए मामले मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 235 हो गई। वहीं, दो मरीज की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 43 से बढ़कर 45 हो गई, जबकि 16 पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 235 तक पहुंच गया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दो दिन पूर्व दिए थे। विभिन्न व्यक्तियों को जारी किए गए लॉकडाउन एवं कर्फ्यू पास एवं वाहन पास निरस्त कर दिए हैं। नगर निगम सीमा क्षेत्र में आमजन का घर से निकलना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस दौरान केवल मीडियाकर्मियों को उनके संस्थान द्वारा जारी परिचय-पत्र के आधार पर कार्य हेतु आवागमन की अनुमति है। वहीं, आवश्यक वस्तुओं जैसे किराना, खाद्यान्न, गैस सिलेंडर, पेयजल, दूध आदि घर पहुंच सेवा में लगे व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों तथा अनुमति प्राप्त गतिविधियों से संबंधित व्यक्तियों को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी कर्फ्यू पास से आवागमन की अनुमति रहेगी। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख