sundarkand
✕

कोरोना वायरस पर ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिका पर हमला हुआ

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (09:03 IST)
वाशिंगटन। कोरोना वायरस के कारण देश में आए संकट से निपटने की कोशिश कर रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश पर हमला हुआ था। अमेरिका में कोराना वायरस से 47,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है ओर 8,52,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।
 
ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में दैनिक संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘हम पर हमला हुआ। यह हमला था। यह कोई फ्लू नहीं था। कभी किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा, 1917 में ऐसा आखिरी बार हुआ था।‘
 
वह कई हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेजों के परिणामस्वरूप बढ़ते अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण के बारे में किए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन वैश्विक महामारी से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए लोगों और उद्योगों की मदद के लिए सामने आया है।
 
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। क्या है? मुझे हमेशा हर चीज की चिंता रहती है। हमें इस समस्या से पार पाना ही होगा।
 
उन्होंने कहा, ‘विश्व के इतिहास में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी रही है.... चीन से बेहतर, किसी भी अन्य देश से बेहतर।‘
 
उन्होंने कहा कि हमने पिछले तीन साल में इसे खड़ा किया और फिर अचानक एक दिन उन्होंने कहा कि तुम्हे इसे बंद करना होगा। अब, हम इसे दोबारा खोल रहे है और हम बेहद मजबूत होगें लेकिन दोबारा खोलने के लिए आपको उस पर कुछ धन लगाना होगा।
 
उन्होंने कहा, ‘हमनें अपनी एयरलाइन्स बचा लीं। हमनें कई कम्पनियां बचा लीं, जो बड़ी कम्पनियां हैं और दो महीने पहले उनका बेहतरीन साल चल रहा था... और फिर अचानक से बाजार से बाहर हो गईं।‘
 
ट्रंप ने कहा कि देश में नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सबसे प्रभावित इलाके बनकर उभरे स्थान अब स्थिर हैं। वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बॉस्टन इलाके में मामलों में गिरावट आई है। शिकागों में मामले स्थिर बने हैं.....डेट्रायट में सबसे खराब समय निकल गया है। (भाषा) 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख