suvichar
✕

ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर कोरोनावायरस से संक्रमित, क्वारंटाइन में गए

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (12:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन मिलर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मिलर  ने  बयान जारी कर कहा कि पिछले 5 दिनों से मैं अलग-थलग रहकर काम कर रहा था और हर दिन मेरा टेस्ट नेगेटिव आता था लेकिन आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं फिलहाल क्वारंटाइन में हूं। राष्ट्रपति ट्रंप सहित व्हाइट हाउस के कई अधिकारी भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
ALSO READ: राहतदायी खबर, कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी, मृत्यु दर भी घटी
मिलर की पत्नी, उपराष्ट्रपति माइक पेंस की कम्युनिकेशन निदेशक केटी मिलर भी मई में कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। इस बीच पेंस के प्रेस सचिव डेविन ओ माले ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उपराष्ट्रपति का टेस्ट एक बार फिर नेगेटिव आया है। उनके डॉक्टर ने कहा कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस सामान्य गतिविधियां कर रहे हैं और उन्हें क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख