Daily Horoscope
✕

Corona virus: ट्रंप और वराडकर ने किया 'नमस्ते', दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (09:18 IST)
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वाशिंगटन की यात्रा पर आए आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने गुरुवार को यहां व्हाइट हाउस में 'नमस्ते' कहकर एक-दूसरे का भारतीय परंपरा से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते यह जरूरी है।
ALSO READ: Corona virus : डोनाल्ड ट्रंप का सुझाव, एक साल के लिए स्थगित कर दिए जाएं ओलंपिक
ओवल हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में पत्रकारों से पूछा कि वे कैसे एक-दूसरे का अभिवादन करेंगे? तब ट्रंप और भारतीय मूल के वराडकर ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे को नमस्ते किया।
 
ट्रंप ने कहा कि आज हम हाथ नहीं मिलाएंगे। हम एक-दूसरे को देखकर कहेंगे कि हम क्या करेंगे? आप जानते हैं कि इससे थोड़ा अजीब एहसास होगा। जब एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या वे हाथ मिलाएंगे? तब वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और पत्रकारों को दिखाया कि कैसे वे राष्ट्रपति का अभिवादन करेंगे। ट्रंप ने भी हाथ जोड़कर 'नमस्ते' किया।
 
ट्रंप ने कहा कि मैं हाल में भारत से लौटा हूं और वहां मैं किसी से हाथ नहीं मिलाया और यह आसान था, क्योंकि वहां ऐसा ही है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार 'नमस्ते' के लिए हाथ जोड़े।
 
ट्रंप ने अभिवादन के जापानी तरीके को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वे (भारत और जापान) सिर झुकाते हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि झुकने और 'नमस्ते' कहने से उन्हें अजीब-सा अनुभव होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि '...यह बहुत अजीब लगता है, जब लोग आपके सामने से गुजरते हैं और 'हाय' कहते हैं।'

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख