Daily Horoscope
✕

अगले साल हज पर जाने वालों को दिखानी होगी Corona नेगेटिव रिपोर्ट

Updated: शनिवार, 7 नवंबर 2020 (20:00 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि साल 2021 में हज पर जाने वाले यात्रियों के पास अपनी यात्रा से 72 घंटे पहले कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने हज कमेटी और अन्य हितधारकों के साथ बैठक के बाद कहा कि हजयात्रा 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। उन्होंने कहा, आवेदक ऑनलाइन, ऑफलाइन या हज मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। सभी यात्रियों को कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेश करनी होगी।

यह जांच सऊदी अरब जाने वाले विमान में सवार होने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। नकवी ने कहा कि कोविड-19 हालात और एयर इंडिया तथा अन्य एजेंसियों से मिली प्रतिपुष्टि के मद्देनजर हज रवानगी केन्द्रों की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है। इससे पहले तक देशभर में ऐसे 21 केन्द्र हुआ करते थे।

उन्होंने कहा कि 10 रवानगी केन्द्र अहमदाबाद, बेंगलेरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर हैं। नकवी ने कहा कि महिलाओं द्वारा बिना मेहरम (पुरुष साथी) श्रेणी के तहत हजयात्रा के लिए 2020 में किया गया आवेदन 2021 में भी वैध है। इसके अलावा इस श्रेणी में नए आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।(भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख