Daily Horoscope
✕

ये गलत बात है...मुंबई में कोविड-19 से मरने वाले पुलिसकर्मी को कई अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (22:31 IST)
मुंबई। कोविड-19 से सोमवार को मुंबई पुलिस के 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बीते तीन दिनों से इस बीमारी से जान गंवाने वाले यह तीसरे पुलिसकर्मी थे। पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि कई सरकारी अस्पतालों में भर्ती करने से मना करने के बाद परेल स्थित केईएम अस्पताल में हेड कांस्टेबल का इलाज चल रहा था, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका।
 
अधिकारी ने दावा किया कि कुर्ला यातायात मंडल में कार्यरत हेड कांस्टेबल को बुखार महसूस होने पर वह शुक्रवार को सबसे पहले घाटकोपर में राजावाड़ी अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें कस्तूरबा अस्पताल जाने को कहा जो कि संक्रमण के मरीजों के इलाज का मुख्य केंद्र है। लेकिन वहां भी उन्हें भर्ती करने से मना किया गया। 
 
इसके बाद वह हेड कांस्टेबल नैयर अस्पताल गए, जिसने उन्हें केईएम अस्पताल जाने को कहा। अधिकारी ने कहा कि दोबारा जब हेड कांस्टेबल को कस्तूरबा अस्पताल जाने को कहा गया तो कुर्ला यातायात मंडल के वरिष्ठ निरीक्षक ने हस्तक्षेप कर उन्हें केईएम में भर्ती करवाया।
 
उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल शुक्रवार को संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले शनिवार को एक कांस्टेबल की और रविवार को एक भी एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी। देश के लिए यह शर्म की बात है कि जो पुलिसकर्मी दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहते हैं, वह जब खुद इस भयानक वायरस के शिकार हो जाते हैं, तब अस्पताल प्रबंधन उन्हें उपचार देने से मना कर देता है। 
अक्षय कुमार तक नहीं पहुंची यह खबर : लगता है मुंबई में तीसरे पुलिसकर्मी की मौत की खबर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार तक नहीं पहुंची है, वरना वो इन अस्पताल वालों की अच्छी खबर लेते। सोशल मीडिया और वीडियो के जरिए वे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशवासियों में नया जज्बा पैदा कर रहे हैं।
 
यही नहीं, 52 वर्षीय अक्षय कुमार के लिए मुंबई पुलिस के लिए भी बहुत इज्जत है। सोमवार को ही उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपए दान किए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने ट्वीट कर अक्षय कुमार को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। 
सिंह ने लिखा, मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपए के सहयोग के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार को धन्यवाद देती है। आपका सहयोग शहर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के जीवन में काफी मददगार साबित होगा।
 
ट्वीट के जवाब में 52 वर्षीय अक्षय कुमार ने कोविड-19 से संक्रमित होकर अपनी जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडूरकर और संदीप सुर्वे को श्रद्धांजलि दी और अपने प्रशंसकों से फाउंडेशन में योगदान देने का आग्रह किया।
 
उन्होंने ट्वीट किया, मैं मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडूरकर और संदीप सुर्वे को सलाम करता हूं जिन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। मैंने अपना काम कर दिया है, आशा करता हूं आप भी करेंगे। हमें भूलना नहीं चाहिए कि हम उनकी वजह से सुरक्षित और जिंदा हैं। अक्षय ने इसके पहले पीएम-केयर्स में 25 करोड़ रुपए का सहयोग दिया था। (वेबदुनिया/भाषा) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख