suvichar
✕

Corona के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार हैं ये कारक, अध्ययन में हुआ खुलासा...

Updated: शुक्रवार, 11 जून 2021 (21:22 IST)
हैदराबाद। आनुवंशिकी, प्रतिरक्षा और जीवनशैली कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार कारकों में शामिल हैं। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने शुक्रवार को एक विश्लेषण में यह कहा।

सीसीएमबी ने कहा कि यह अध्ययन डॉ. कुमारसामी तंगराज, निदेशक, सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स और मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) और प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के निर्देशन में किया गया।

सीसीएमबी निदेशक विनय नंदीकूरी ने कहा कि बढ़ते आंकड़ों के साथ, यह बिल्कुल स्पष्ट होता जा रहा है कि आनुवांशिकी, प्रतिरक्षा और जीवनशैली सहित कई कारक हैं, जो कोविड-19 के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार होते हैं।
ALSO READ: नाखून कुछ बदले-बदले से लगें तो सावधान हो जाइए, कहीं Coronavirus की चपेट में तो नहीं
जनसंख्या अध्ययन में सीसीएमबी की विशेषज्ञता कोविड​​​​-19 महामारी के इन विवरणों को समझने में उपयोगी साबित हो रही है। पहले के एक अध्ययन से यह बात सामने आई थी कि कोविड-19 के गंभीर संक्रमण से जुड़ा एक विशिष्ट डीएनए खंड 16 प्रतिशत यूरोपीय लोगों की तुलना में 50 प्रतिशत दक्षिण एशियाई लोगों में पाया गया था।
ALSO READ: वुहान में जन्मा Coronavirus! झेंग ली हैं जननी! नया दावा
हालांकि अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला कि यूरोपीय लोगों के बीच कोविड​​​​-19 की गंभीर स्थिति के लिए जिम्मेदार आनुवंशिक प्रकार दक्षिण एशियाई लोगों के बीच कोरोनावायरस की संवेदनशीलता में भूमिका नहीं निभा सकता।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख