dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र : टास्क फोर्स की मीटिंग में कल होगा लॉकडाउन पर फैसला, सर्वदलीय बैठक में CM उद्धव बोले- कोई दूसरा विकल्प नहीं

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (23:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर सख्त लॉकडाउन लगाने के शनिवार को संकेत दिए। यह जानकारी सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए कुछ मंत्रियों और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दी।

वहीं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि इससे जिन तबकों की जीविका प्रभावित होगी, उनके लिए वित्तीय पैकेज को लेकर वे सोमवार को बैठक करेंगे। उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी अशोक चव्हाण ने कहा, लॉकडाउन की प्रकृति, उसकी व्यापकता और अवधि को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

डिजिटल बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया, सर्वदलीय बैठक में हालांकि लॉकडाउन पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री सख्त लॉकडाउन के पक्ष में लगते हैं। बैठक में दो घंटे से भी ज्यादा समय तक राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा हुई।

सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और अन्य नेतागण भी बैठक में शामिल हुए। पाटिल ने कहा, भाजपा को लगता है कि लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन सरकार को पहले प्रभावित होने वालों के लिए वित्तीय पैकेज को तय कर लेना चाहिए।पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री के किसी भी फैसले का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि लॉकडाउन से कम से कम समस्या हो। हम प्रभावित तबकों के लिए वित्तीय पैकेज का समर्थन करते हैं। विपक्ष ने कहा कि वित्तीय पैकेज की घोषणा पहले होनी चाहिए। इस बीच, पटोले ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए टीके की खराब/कम आपूर्ति को जिम्मेदार बताया।

राकांपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी फैसला करने से पहले राज्य कोविड-19 कार्यबल के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, आज की बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं के बीच सर्वसम्मति थी कि कोरोनावायरस की संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए लॉकडाउन या कड़ी पाबंदियां लगाना जरूरी है।

सरकार दिहाड़ी मजदूरों और वैसे लोग जिनकी लॉकडाउन की वजह से आजीविका प्रभावित होगी, उन्हें वित्तीय पैकेज मुहैया कराने पर भी विचार करेगी। बैठक उठाए जाने वाले कदमों पर आम सहमति बनाने के लिए आयोजित की गई थी।(भाषा) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख