shradh paksha
✕

राजस्थान में हुआ चमत्कार, 3 दिन की बच्ची Corona को मात देकर घर लौटी

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (23:58 IST)
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित पाई गई 3 दिन की बच्ची को शुक्रवार को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। देश में यह अपनी तरह का संभवत: पहला मामला था जिसमें 3 दिन की बच्ची कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई थी। बच्ची अब 22 दिन की है।

नागौर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी शीशराम चौधरी ने बताया कि जिले के बासनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती एक महिला ने 16 अप्रैल को एक बच्ची को जन्म दिया।

उसकी मां व पिता सहित बाकी पूरा परिवार पहले ही संक्रमित था, इसलिए उसका सैंपल लिया गया और 19 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई यानी वह भी संक्रमित पाई गई। इसके बाद मां व बेटी को नागौर के जिला चिकित्सालय में रैफर कर इलाज किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई। दूसरी रिपोर्ट 23 अप्रैल को निगेटिव आ गई लेकिन चूंकि मां संक्रमित थी इसलिए उसे अलग रखा गया। इसके बाद मां की दूसरी रिपोर्ट भी गुरुवार को निगेटिव आई।

चौधरी ने शुक्रवार को बच्ची जो इस समय 22 दिन की है उसे उसकी मां को सौंपा। इन दोनों, मां बेटी को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बासनी नागौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पाट था, जहां 106 संक्रमित पाए गए। इनमें से 20 लोगों को ठीक होने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। अब इस गांव से केवल 15 संक्रमित ही बचे हैं। (भाषा) 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख