shradh paksha
✕

कर्नाटक में 1 जून से खुलेंगे मंदिर, नहीं मिलेगी मेले और कार्यक्रम की अनुमति

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (08:10 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री के. श्रीनिवास पुजारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंदिर एक जून से जनता के लिए खोल दिए जाएंगे जो कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते 2 महीने से अधिक समय से श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं।
 
हिंदू धार्मिक संस्थान एवं धर्मार्थ दान (मुजरई) मामलों के मंत्री पुजारी ने कहा, मुजरई विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई थी, उस दौरान मंदिरों को एक जून से खोलने का निर्णय किया गया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ बैठक के बाद कहा कि योजना मंदिरों के एक बार फिर खुलने के बाद वहां सभी सेवाओं की अनुमति देने की है, लेकिन स्थिति के अनुसार वे उसे कुछ सीमित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हम उस पर निर्णय करेंगे।

उन्होंने बताया कि चूंकि ट्रेन, उड़ान सेवाएं, वाहन आवागमन शुरू हो गया है और होटलों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है, कई श्रद्धालु मंदिरों को खोलने की मांग कर रहे थे। मंत्री ने कहा, मंदिर पूजा और दैनिक संस्कार के लिए खुलेंगे और हम मंदिरों में मेले और कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देंगे।राज्य में 34 हजार से अधिक मंदिर हैं जो मुजरई विभाग के तहत आते हैं।
अधिकारियों ने हाल ही में बताया था कि विभाग एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की योजना बना रहा है, जिसका अनुपालन लॉकडाउन के बाद मंदिरों के जनता के लिए फिर से खुलने पर करने की आवश्यकता होगी।(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख