Daily Horoscope
✕

तेज प्रताप बोले- सबसे पहले पीएम स्वयं लगवाएं कोरोना का टीका, देश में जाएगा अच्छा संदेश

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (11:41 IST)
मथुरा। कोरोनावायरस के टीकाकरण को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले स्वयं कोरोना का टीका लगवाएं जिससे देश में अच्छा संदेश जाएगा।
ALSO READ: कोविशील्ड को लेकर SII का बड़ा बयान, भारत सरकार को कितनी कीमत में बेचेगी टीका
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र इन दिनों ब्रज भ्रमण पर आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वृंदावन के ठा. बांकेबिहारी व रंगजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले स्वयं कोरोनावायरस की रोकथाम का टीका लगवाएं जिससे टीकाकरण को लेकर उठ रहे सवाल खत्म हो जाएंगे।
ALSO READ: Oxford-AstraZeneca का पहला कोविड 19 टीका ब्रिटेन में किडनी मरीज को दिया गया
उन्होंने कहा कि अगर मोदी स्वयं टीका लगवा लेते हैं तो वे और उनके पिता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद भी टीका लगवा लेंगे। किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए, लेकिन यह सरकार ऐसा नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि के संबंध में तीनों कानून किसानों को फायदा देने के लिए नहीं, उन्हें सामान्य मजदूर बनाने के लिए लाए गए हैं, क्योंकि इन कानूनों से बड़े-बड़े उद्योग-धंधे चला रहे लोग खेती पर भी कब्जा कर लेंगे।
 
अक्सर ब्रज भ्रमण के लिए आने के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता ने कहा कि ठाकुरजी के दर्शन की लालसा मुझे ब्रजभूमि में खींच लाती है। यहां आने से मुझे ऊर्जा मिलती है। वृंदावन पहुंचकर तो अद्भुत शांति का अहसास होता है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख