Daily Horoscope
✕

ओमिक्रॉन के लक्षण, साधारण सर्दी-जुकाम को न करें इग्नोर...

Updated: सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (15:12 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variants) लक्षण को लेकर दुनियाभर में दहशत है, लेकिन इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक ओमिक्रॉन ने जिस अन्य वायरस के जेनेटिक मेटेरियल से मिलकर म्यूटेशन किया होगा, वह सामान्य जुकाम वाला वायरस हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह जेनेटिक सीक्वेंस कई अन्य वायरस में आराम से मिलता है, जिनमें सामान्य सर्दी-जुकाम भी आता है। यह ह्यूमन जीनोम में भी पाया जाता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि वायरस अधिक आसानी से फैल सकता है जबकि केवल हल्के या बिना लक्षण वाले रोग का कारण ही बन सकता है।

मैसाचुसेट्स-बेस्ड डाटा एनालिटिक्स फर्म नेफरेंस के वेंकी सुंदरराजन ने कहा कि इस म्यूटेशन के साथ ही ओमिक्रॉन खुद को अधिक मानवीय बना सकता है। जो इसे मानव प्रतिरक्षा प्रणाली के हमले से बचने में मदद करेगा। वेंकी सुंदरराजन ने ही इस अध्ययन का नेतृत्व किया है।

दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर मरीजों ने केवल गंभीर सिरदर्द, चक्कर आना और हाई पल्स रेट का ही अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के जितने भी मरीजों को देखा गया है, उनमें लक्षण बेहद हल्के हैं। जिन भी मरीजों में लक्षण दिखाई दिए हैं वो ज्यादातार युवा हैं।

सुंदरराजन और उनके साथियों ने अपने अध्ययन में बताया कि यह नया म्यूटेशन पहली बार दोनों रोगजनकों से संक्रमित व्यक्ति में हुआ होगा। जो सार्स-कोव-2 और अन्य वायरस से संक्रमित रहा हो। ऐसा ही जेनेटिक सीक्वेंस कई बार लोगों में सर्दी का कारण बनने वाले एक कोरोनावायरस में दिखाई देता है, जिसे एचसीओवी- 229ई के रूप में जाना जाता है। यही जेनेटिक सीक्वेंस कई बार एक ऐसे वायरस में बार-बार नजर आता है जो आम सर्दी देता है।(एजेंसियां)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख