Hanuman Chalisa
✕

स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत पर चमका तिरंगा, PM मोदी ने कहा- इंसानियत की जीत होगी

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (20:06 IST)
जिनेवा। स्विट्जरलैंड ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए स्विज आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत में रोशनी डालकर भारतीय ध्वज उकेरा है। इसके जरिए भारत के सभी लोगों को ‘उम्मीद और हिम्मत’ का संदेश दिया गया है। 
 
स्विट्जरलैंड के रोशनी कलाकार (लाइट आर्टिस्ट) गैरी हॉफस्टेटर कोरोना वायरस से जूझ रहे देशों को उम्मीद बनाए रखने का संदेश देते हुए रात में विभिन्न देशों के ध्वज इस पर्वत पर रोशनी के जरिए उकेरते हैं। 4,478 मीटर ऊंचा यह पर्वत स्विट्जरलैंड और इटली के बीच स्थित है।
 
पर्यटन संगठन जेरमैट मैटरहॉर्न ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा- दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है। इतने बड़े देश में बहुत सारी चुनौतियां हैं। मैटरहॉर्न में भारतीय ध्वज सभी भारतीयों को उम्मीद और हिम्मत का संदेश देने तथा उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए हैं। 
 
स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए 1000 मीटर से भी बड़े आकार का भारतीय तिरंगा मैटरहॉर्न पर्वत पर उकेरा गया। इस कदम के लिए जेरमैट टूरिज्म आपका शुक्रिया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि पूरी दुनिया साथ मिलकर कोविड-19 से लड़ रही है। यकीनन इंसानियत इस महामारी पर विजय प्राप्त करेगी।
 
गौरतलब है कि ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, स्विट्जरलैंड उम्मीद और प्यार का संदेश दे रहा है। मार्च के अंत से यहां पर्वत पर विभिन्न देशों के ध्वज उकेरे जा रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख