dharma sangrah
✕

COVID-19 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इंदौर में लोकार्पित किया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (02:54 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोविड-19 (COVID-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर (Indore news) में 237 करोड़ रुपए की लागत से बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की शुक्रवार से औपचारिक शुरुआत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस अत्याधुनिक अस्पताल को पहले चरण में महामारी के मरीजों के इलाज के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोकार्पित किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत विकसित इस अस्पताल में किडनी, हृदय, पेट, मस्तिष्क और अन्य अंगों की बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा। अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी और अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी होगी। यह अस्पताल राज्य सरकार के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़ा है।
 
बहरहाल, कोविड-19 के जारी प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार से चर्चा के बाद इस अस्पताल को फिलहाल महामारी के मरीजों के इलाज के लिए शुरू किया गया है।
 
अधिकारियों के मुताबिक अत्याधुनिक सुविधाओं वाला यह अस्पताल 10 ऑपरेशन थिएटरों, सुपर स्पेशलिटी वॉर्डों के 327 बिस्तरों और आईसीयू के 92 बिस्तरों से लैस है। इसमें उच्च स्तरीय विशेषज्ञता से जुड़े अलग-अलग चिकित्सा पाठ्यक्रमों के कुल 58 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा सकता है।
 
लोकार्पण समारोह स्थल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। उन्होंने सूबे में चिकित्सा सुविधाओं में इजाफे के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर हर्षवर्धन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की देशभर में छह नए एम्स स्थापित करने और चिकित्सा संस्थानों के उन्नयन की परिकल्पना को याद किया।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से इस परिकल्पना को नयी ऊर्जा के साथ अमलीजामा पहनाए जाने के कारण देश में स्थापित किए जाने वाले नए एम्स की तादाद बढ़कर 22 हो चुकी है। इसके साथ ही, 75 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने की योजना पर भी तेजी से काम जारी है।
 
उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 'राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान' छह केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू किया गया है। हर्षवर्धन ने कहा, इस अभियान को अगले तीन से छह महीने के भीतर देश के अन्य सूबों में भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए बड़े प्रदेशों को अभी से तैयारियां शुरू करनी पड़ेगी।
 
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में पिछले छह साल में 14 नए चिकित्सा महाविद्यालयों को हरी झंडी दिखायी है। राजगढ़, मंडला, मंदसौर, नीमच, श्योपुर और सिंगरौली जिलों में भी छह चिकित्सा महाविद्यालय शुरू होने हैं। 
 
हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में मध्यप्रदेश को केंद्र की ओर से 13.99 लाख एन-95 मास्क, 7.97 लाख पीपीई किट, 679 वेंटिलेटर आदि उपकरण प्रदान किए गए हैं। (भाषा)
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद: बीकानेर हाउस से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, प्रियंका गांधी नाराज

अमेरिका में मेटा पर 2.35 लाख करोड़ का जुर्माना, डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव से जुड़ा है मामला

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

अगला लेख