sundarkand
✕

शाहिद अफरीदी के भारत विरोधी बयान पर जमकर बरसे धनराज और टिर्की

Updated: सोमवार, 18 मई 2020 (23:21 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के भारत विरोधी बयान को भारतीय हॉकी के दिग्गजों धनराज पिल्लै और दिलीप टिर्की ने खेलभावना के विपरीत आचरण बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी से जूझ रही है, तब इस तरह की अनर्गल बयानबाजी का औचित्य समझ से परे है।

अफरीदी ने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धार्मिक भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। यह वीडियो कल सोशल मीडिया पर चलन में आ गया था।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और चार ओलंपिक, चार विश्व कप, चार एशियाई खेलों में भाग ले चुके महान फारवर्ड धनराज ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की अपमानजनक बातें बर्दाश्त के काबिल नहीं हैं। लगता है कि सरहद पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिशें नाकाम होने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

उन्होंने कहा, जहां तक अफरीदी का सवाल है तो बतौर खिलाड़ी जो कुछ भी उनका सम्मान था, उन्होंने गंवा दिया। एक खिलाड़ी को इस तरह के बयान शोभा नहीं देते। हमारे दौर में पाकिस्तान के महान हॉकी खिलाड़ियों शाहबाज अहमद, ताहिर जमां, मंसूर अहमद सभी से हमारी दोस्ती थी जो आज तक कायम है। ताहिर ने तो दस दिन पहले ही फोन करके कोरोना महामारी को लेकर कुशलक्षेम पूछी।

अपने दौर में भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने वाले पूर्व कप्तान और महान डिफेंडर टिर्की ने कहा कि हॉकी हो या क्रिकेट, खेल देशों को जोड़ने का काम करते हैं, तोड़ने का नहीं। चाहे हॉकी हो या क्रिकेट। एक खिलाड़ी को खेलभावना का परिचय अपने आचरण में भी देना चाहिए और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए मिसाल बनना चाहिए।

भारत के लिए तीन ओलंपिक और 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिर्की ने कहा,अफरीदी को भारत में बतौर खिलाड़ी काफी प्यार और सम्मान मिला जो शायद उन्हें महसूस नहीं हुआ या दिखाई नहीं दिया।

बीजू जनता दल के राज्यसभा सदस्य रहे टिर्की ने कहा, ऐसे में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और सारे देश एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं, उनके इस तरह के बयान अप्रासंगिक और समझ से परे हैं। हो सकता है कि राजनीति में प्रवेश के लिए वे यह सब कह रहे हों लेकिन इससे उन्होंने सम्मान ही खोया है।
भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटरों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने भी कोरोना महामारी के दौरान शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के लिए दान की अपील पर खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में इसका सवाल ही नहीं उठता।

धनराज ने कहा,एक खिलाड़ी हमेशा जज्बाती होकर सोचता है और कोई भावनात्मक अपील करता है तो उसे मना नहीं कर सकता। फिर वह किसी भी देश का हो लेकिन अब ऐसे लोगों के साथ दरियादिली दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख