Hanuman Chalisa

Covid-19 के कारण अब शेन वार्न की डिस्टलरी में शराब के बजाय सैनिटाइजर

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (23:24 IST)
मेलबोर्न। कोरोना वायरस (Corona virus) 'कोविड-19' महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए महान क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) की डिस्टलरी में अब एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया है जो पहले ‘जिन' (एक तरह की शराब) बनाती थी।

इस महामारी से अब तक पूरी दुनिया में 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9000 लोगों की जान चली गई है। ऑस्ट्रेलिया में हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर की कमी हो रही है। वार्न की कंपनी '708 जिन' ने अब 17 मार्च से मेडिकल ग्रेड का 70 प्रतिशत एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया है जो ऑस्ट्रेलिया के 2 अस्पतालों के लिए होगा।

वार्न ने बयान में कहा, यह ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति है और इस बीमारी से बचने और लोगों को बचाने के लिए हमें अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की मदद के लिए वो सब करना होगा, जो हम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि सेवनजीरोऐट ऐसा बदलाव कर सकती है और अन्य को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया में अब तक 565 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 6 लोगों की मौत हो गई है। बढ़ते मामलों से ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में हैंड सैनिटाइजर की काफी मांग बढ़ गई है और इसे खरीदने को लेकर अफरातफरी मच रही है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

अगला लेख