biodatamaker
✕

Covid 19 के टीके के परिवहन की तैयारियों में जुटी है स्पाइस जेट

Updated: बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (12:58 IST)
मुंबई। किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइस जेट ने कहा है कि वह कोविड-19 टीकाकरण के लिए लॉजिस्टिक समर्थन उपलब्ध कराने के लिए तैयारी कर रही है। एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वह अपनी ढुलाई सेवा स्पाइस एक्सप्रेस के जरिए बेहद संवेदशील दवाओं और टीकों का परिवहन करेगी। इस सेवा के जरिए -40 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के नियंत्रित तापमान में आपूर्ति की जा सकती है।
ALSO READ: COVID-19 Vaccine : स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- साइड इफेक्ट के दावे के बावजूद जारी रहेगा ट्रॉयल
स्पाइस जेट ने बयान में कहा कि स्पाइस एक्सप्रेस ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं तथा चिकित्सा आपूर्ति के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब स्पाइस एक्सप्रेस विशेष सेवा स्पाइस फार्मा प्रो के जरिए टीके के परिवहन की तैयारी कर रही है।
ALSO READ: PM नरेंद्र मोदी ने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद में Corona Vaccine की समीक्षा की
स्पाइस जेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से एयरलाइन की कार्गो इकाई स्पाइस एक्सप्रेस ने महत्वपूर्ण सामग्री और चिकित्सा सामान की देश के कोने-कोने और दुनिया में आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब हम टीके के परिवहन की तैयारी कर रहे हैं।
 
स्पाइस एक्सप्रेस के बेड़े में 17 कार्गो विमान हैं। स्पाइस एक्सप्रेस घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी कार्गो की ढुलाई करती है। मार्च में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से स्पाइस जेट ने 85,000 टन सामान का परिवहन किया है। एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय कार्गो नेटवर्क का परिचालन अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, फ्रांस, उज्बेकिस्तान, यूएई, सऊदी अरब, थाईलैंड, म्यांमार, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और कनाडा सहित 50 गंतव्यों तक है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख