ramcharitmanas

Lockdown के दौरान परिवार के साथ बिताएं क क्वालिटी टाइम, तनाव भगाएं

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (20:02 IST)
बेंगलुरु। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के मकसद से लागू किए गए लॉकडाउन (बंद) के दौरान चिंताओं और तनाव को दूर करने के लिए परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना बहुत आवश्यक है।
 
यहां राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान के निदेशक बीएन गंगाधर ने बंद के दौरान लोगों को परिवार के सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने और ऐसे काम करने की सलाह दी है जो वे समय के अभाव के कारण पहले कभी नहीं कर पाए।
 
उन्होंने कहा, ‘अपने घर को व्यवस्थित करें, अपने घरों से कबाड़ हटाएं, घर के भीतर अपने परिवार के साथ ताश जैसे खेल खेलिए, अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाना बनाना सीखिए, उनके साथ व्यापार, योग, ध्यान, भजन जैसी सामूहिक गतिविधियां कीजिए जो आप करना चाहते थे लेकिन पहले कभी नहीं कर पाए।’
 
पद्मश्री से सम्मानित गंगाधर ने कहा, ‘परिवार के सदस्यों को तय समय में ही टीवी देखना चाहिए। यदि आप घर पर हैं तो पूरा दिन टीवी नहीं देखिए।’ उन्होंने कहा कि बंद के दौरान अपने वजन को भी नियंत्रण में रखिए और इसके लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें।
 
गंगाधर ने कहा, ‘यदि आप इन बातों का पालन करते हैं तो आप इस बंद के दौरान तनाव और चिंता को दूर रख सकते हैं और इस समय का लाभकारी तरीके से उपयोग कर सकते हैं।’

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख