Daily Horoscope
✕

COVID-19 : यूएई में फंसे 158 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (15:16 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। कोविड-19 के प्रकोप के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लंबे समय से फंसे 158 भारतीयों को लेकर एयर अरेबिया का विशेष विमान गुरुवार को यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अब्दुल्ला फारूकी ने बताया कि एयर अरेबिया का विशेष विमान शारजाह से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सुबह 11:00 बजे इंदौर के हवाई अड्डे पर उतरा।

उन्होंने बताया कि यूएई में फंसे 158 भारतीयों की इस उड़ान के जरिए स्वदेश वापसी हुई है जिनमें मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के मूल निवासी शामिल हैं। फारूकी ने बताया कि हवाई अड्डे पर इन यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनके सामान को संक्रमण मुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटे यात्रियों में इंदौर के 66 लोग शामिल हैं जिन्हें शहर के एक पृथक-वास केंद्र में सात दिन के लिए भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गृह प्रदेशों के लिए रवाना किया गया है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

अगला लेख