Daily Horoscope
✕

क्या आंध्रप्रदेश में Corona के N440K वैरिएंट से हो रही हैं ज्यादा मौतें?

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (19:51 IST)
आंध्रप्रदेश में कोरोनावायरस से हो रही मौतों को वायरस के नए वैरिएंट N440K से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे तुलनात्मक रूप से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। राज्य के पूर्व मुख्‍यंमत्री एन. चंद्रबाबू ने भी आरोप लगाया है कि नया वैरिएंट राज्य में प्रवेश कर गया है, इसके चलते ही ज्यादा मौतें हो रही हैं। 
ALSO READ: भारत में कैसे काबू में आएगा Corona, अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया प्लान
दूसरी ओर, आंध्रप्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अनिल सिंघल ने स्पष्ट किया कि आंध्रप्रदेश में कोरोना का कोई भी नया वैरिएंट सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि N440K वैरिएंट का जुलाई 2020 सीसीएमबी के साइंटिस्टों ने खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण मृतकों की संख्‍या बढ़ी है। नए स्ट्रेन से इसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने नए वैरिएंट से मौत की खबरों को दुष्प्रचार बताया है। 
15 गुना ज्यादा संक्रामक : कोरोना का नया स्ट्रेन N-440K, 10 गुणा अधिक फैलने की क्षमता है। सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट N-440K का पता लगाया है। यह दुनिया में फैले कोरोना वायरस के मुकाबले 15 गुणा अधिक तेजी के साथ फैलता है और यह उसके मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक है।
 
यह B1.617 और B1.618 के बाद आया नया वेरिएंट है। सबसे पहले इसका पता आंध्रप्रदेश के कुरनूल में चला था। विशाखापट्टनम और राज्य के अन्य हिस्से में लोगों के बीच जो खौफ पैदा हुआ था, उसका कारण यह वैरिएंट हो सकता है।
सीसीएमबी के वैज्ञानिकों ने यह बताया कि कई केन्द्रों से उन्होंने जो नमूने इकट्ठा किया है उनमें से 50 प्रतिशत में कोरोना का N440k वेरिएंट पाया गया है। इसमें यह भी पता चला कि यह वायरस आबादी के एक खास हिस्से में फैल रहा है और अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले कहीं यह ज्यादा स्थानीय है। द हिन्दू की एक रिपोर्ट  के मुताबिक कुरनूल में खोजा गया स्ट्रेन पहले की तुलना में कम से कम 15 गुना अधिक वायरल माना जाता है, और यह बी -1.617 और बी 1.618 के भारतीय वैरिएंट से भी ज्यादा शक्तिशाली है।
 
कोरोना का A2a प्रोटोटाइप स्ट्रेन दुनियाभर में फैला हुआ है। ऐसे में अन्य वायरस की तुलना में कोरोना के N440k वेरिएंट कम समय में कई गुणा अधिक वायरस पैदा करने की क्षमता रखता है। CCMB के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश मिश्रा के मुताबिक कोरोना के बदले हुए स्वरूप N440K वेरिएंट में काफी कम समय में कई गुणा ज्यादा मात्रा में वायरस को फैलाने की क्षमता है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख