kalsarpa dosh calculator
✕

जज ने कोरोना वैक्सीन को कहा ‘शैतान का टीका’, मच गया बवाल

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (09:43 IST)
जोहानिसबर्ग। दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके के इंतजार के बीच दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश मोगोइंग मोगोइंग ने टीके को ले कर एक विवादास्पद बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि विश्व भर में जिस टीके से उत्साह का संचार हो रहा है वह ‘शैतान के पास से आया है।‘ इस बयान के लिए प्रधान न्यायाधीश की काफी आलोचना हो रही है।
 
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यायाधीश मोगोइंग एक गिरजाघर में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह दावा करते हैं कि टीका लोगों के डीएनए को ‘खराब’ कर देगा।
 
उन्होंने अपनी प्रार्थना में कहा, ‘जो आपकी (ईश्वर) तरफ से नहीं है, ऐसे किसी भी टीके से मैं खुद को दूर करता हूं। अगर कोई टीका है तो वह शैतान की तरफ से है, जिसका मकसद लोगों के 
 
जीवन में ‘ट्रिपल सिक्स’ (शैतान का चिह्न) लाना है और यह उनके डीएनए को खराब करेगा..... ऐसा कोई भी टीका, हे ईश्वर, उसे यीशु मसीह के नाम पर अग्नि नष्ट कर दे।‘
 
मोगोइंग की इन बातों से वैज्ञानिकों और अन्य लोगों में गुस्सा है और उनका कहना है कि मोगोइंग जैसे प्रभावशाली व्यक्ति की तरफ से इस प्रकार की बातें टीके का इंतजार कर रहे लोगों को भ्रमित कर सकती हैं।
 
विट्स विश्वविद्यालय में वायरोलॉजी के प्रोफेसर बैरी शउब ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके कद का कोई व्यक्ति लोगों को गुमराह कर रहा है क्योंकि इस महामारी को नियंत्रित करने 
 
के लिए टीका एक अहम हिस्सा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतना प्रभावशाली व्यक्ति इसे नियंत्रित करने के प्रयासों का विरोध कर रहा है।‘
 
वहीं न्यायाधीश ने टीके पर उनकी टिप्पणी को ले हो रही आलोचनाओं को खारिज किया और कहा कि उन्हें अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह आजाद मुल्क है। मुझे चुप नहीं कराया जा सकता। मुझे परिणामों की चिंता नहीं है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

अगला लेख