ramcharitmanas

CoronaVirus Lockdown : सप्ताह में 2 दिन लॉकडाउन नियम के बीच पश्चिम बंगाल में सन्नाटा

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (12:58 IST)
कोलकाता। कोरोनावायरस संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल में सप्ताह में 2 दिन बंद के नियम के मद्देनजर बुधवार को सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
ALSO READ: सकारात्मक खबर, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
राज्य में परिवहन के सभी सार्वजनिक साधन, सरकारी और निजी कार्यालय, बैंक और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं। सिर्फ अनिवार्य सेवाएं जारी हैं। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने और यहां से जाने वाली उड़ानों का परिचालन भी बंद है।

लंबी दूरी वाली ट्रेनों के परिचालन की तारीखें भी बंद की वजह से बदल दी गई हैं। बंद के बीच दवा दुकानें और अस्पताल, नर्सिंग होम खुले हैं। इन्हें बंद के दायरे से बाहर रखा गया है। राज्य में पेट्रोल पंप भी खुले हैं।
 
राज्य में पुलिसकर्मी शहर के व्यस्त चौराहों पर गश्त करते हुए दिखे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि सप्ताह में 2 दिन बंद का निर्णय राज्य में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए विशेषज्ञों की सलाह के बाद लिया गया है। राज्य में कोविड-19 की वजह से मरने वालों की संख्या 1,449 है और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 62,964 है। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

ड्रग्स के खिलाफ गुजरात पुलिस का ऐतिहासिक फैसला: अब हर जिले में काम करेगी 'एंटी नारकोटिक्स विंग'

ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगुटान: वन विभाग ने किया रेस्क्यू, आखिर भारत कैसे पहुंचे ये जीव?

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अगला लेख