Daily Horoscope
✕

Corona Virus से जंग में शाहरुख खान, ट्वीट कर बताया किस तरह करेंगे लोगों की सहायता

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (22:04 IST)
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नेता, उद्योगप‍ति और बॉलीवुड की हस्तियां सामने आई हैं। कोरोना वायरस के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड में कई हस्तियों ने डोनेट किया है। इस लिस्ट में अब शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। शाहरुख खान ने एक ट्‍वीट में बताया कि वे किस तरह से लोगों की सहायता करेंगे।
 
अक्षय कुमार द्वारा पीएम केयर फंड में  25 करोड़ दान देने के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को निशाना बनाया जा रहा था। अब शाहरुख भी कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में सामने आ गए हैं।
 
शाहरुख ने पीएम केयर्स फंड में डोनेट करने के साथ-साथ कई और मदद का भी ऐलान किया है। उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की तरफ से ट्वीट किया गया। 
 
ट्‍वीट में लिखा गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ऑनर शाहरुख खान, गौरी खान, जूही चावला मेहता और जय मेहता ने पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लिया है।
 
इसके साथ ही रेड चिलीज के मालिक गौरी खान और शाहरुख खान ने महाराष्ट्र सीएम राहत फंड में भी योगदान का संकल्प लिया है। 
 
 
शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर मुंबई के 5500 परिवारों को रोजाना एक महीने के लिए खाना खिलाने का संकल्प लिया है।  
 
शाहरुख के मदद के ऐलान की इस झड़ी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी हो रही है। शाहरुख ने गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को एक महीने तक मील किट्स उपलब्ध कराने की बात भी ट्‍वीट में कही है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

अगला लेख