ramcharitmanas

Serum करेगी Sputnik Vaccine का उत्पादन, DCGI से मिली मंजूरी

Updated: सोमवार, 7 जून 2021 (23:39 IST)
नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को भारत में निश्चित शर्तों के साथ अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुणे स्थित कंपनी ने अपने लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में स्पूतनिक वी के उत्पादन के लिए रूस के गेमालिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी के साथ साझेदारी की है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट को भारत में कुछ शर्तों के साथ उसके लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए स्पूतनिक वी कोविड-19 टीके के उत्पादन की मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने इस संबंध में गुरुवार को डीसीजीआई को आवेदन दिया था। डीसीजीआई द्वारा तय शर्तों के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट को उसके और मॉस्को के संस्थान के बीच समझौते की प्रति जमा करनी होगी।(भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

दतिया में हार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी भंग होना क्या नरोत्तम मिश्रा की दतिया राजनीति के अंत का संकेत?

यूसुफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसदों ने क्यों बनाई NDA से दूरी! क्या 'खेला' हो गया?

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

दतिया भाजपा पर एक्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा से आशुतोष तिवारी की मुलाकात, बोले नरोत्तम, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को, OJAS पोर्टल पर मिलेंगे कॉल लेटर

अगला लेख