ramcharitmanas
✕

कोविशील्ड Vaccine का दूसरा डोज अब 4 से 8 सप्ताह बाद

Updated: सोमवार, 22 मार्च 2021 (16:45 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन (Vaccine) को लेकर नया अपडेट आया है। नई जानकारी के मुताबिक कोविशील्ड का दूसरा डोज अब 4 से 8 सप्ताह बाद लगाया जाएगा। अभी तक यह 28 दिन या फिर 4 से 6 सप्ताह के अंतराल से लगाया जाता है।
 
सरकार का द्वारा लिया गया यह अहम फैसला सिर्फ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन पर ही लागू होगा। हालांकि को-वैक्सीन की दूसरी डोज पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही लगाई जाएगी। केंद्र सरकार के मुताबिक नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) और एक्सपर्ट ग्रुप के फैसले के आधार पर यह कदम उठाया है। 
 
उल्लेखनीय है कि सीरम इंस्टीट्‍यूट अभी तक सरकार 6 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दे चुका है। पहले दौर में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी, जबकि दूसरे चरण में उन लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी जो 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग हैं अथवा 45 साल से ऊपर के ऐसे व्यक्ति जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख