ramcharitmanas

COVID-19 : वैज्ञानिकों ने की एंटीवायरल दवा की खोज, Corona के उपचार में होगी प्रभावी

Updated: बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (23:52 IST)
लंदन। अनुसंधानकर्ताओं ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोनावायरस के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी साबित हो सकने वाली एक एंटीवायरल दवा का पता लगाया है और इसका भविष्य में संक्रमण के प्रबंधन पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

ब्रिटेन में 'नॉटिंघम विश्वविद्यालय' के अनुसंधानकर्ता भी यह अनुसंधान करने वाले दल का हिस्सा थे। इस दल ने पाया कि पौधों से बनाए गए एंटीवायरल की यदि कम खुराकें दी जाएं, तो वे श्वास संबंधी अवरोध पैदा करने वाले कोविड-19 समेत तीन बड़े वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर सकते हैं।

'वायरसेस' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इस प्रकार के एंटीवायरल संक्रमण रोकने के लिए समुदाय को उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह दवा वायरस को कोशिकाओं में अपने प्रतिरूप बनाने से रोकने में भी मददगार है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि थैप्सिगार्गिन एक ऐसी एंटीवायरल दवा है, जो संक्रमण के दौरान या उससे पहले लेने पर प्रभावी होती है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस दवा को टीके के माध्यम से देने या इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसे मुंह के जरिए लिया जा सकता है।

‘नॉटिंघम विश्वविद्यालय’ के प्रोफेसर किन चॉ चांग ने कहा, हम इस एंटीवायरल को विकसित करने और यह पता लगाने के शुरुआती चरण में हैं कि कोविड-19 जैसे वायरस का इनसे कैसे उपचार होगा, लेकिन अभी तक मिले नतीजे बहुत अहम हैं।(भाषा)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उत्पीड़न मामले में आत्मसमर्पण से छूट की याचिका खारिज

जर्मन और विदेशी कामगारों की कमाई में इतनी बड़ी खाई क्यों?

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के भंवर में खाकी, कटनी के बाद इंदौर में पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज

अगला लेख