dharma sangrah
✕

छुट्टी मिलने के 2 घंटे बाद सतपाल महाराज के परिजन फिर एम्स में भर्ती

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (14:42 IST)
ऋषिकेश। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के कोरोना संक्रमित 5 सदस्यों को सोमवार देर शाम घर में क्वारंटाइन में रहने के लिए छुटटी दिए जाने के केवल 2 घंटे बाद ही एम्स, ऋषिकेश में दोबारा भर्ती कर लिया गया।
ALSO READ: बड़ी खबर, भारत की पहली Corona टेस्टिंग मशीन इंदौर में आएगी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने यहां बताया कि इन 5कोरोना संक्रमितों ने दोबारा अस्पताल में भर्ती किए जाने का अनुरोध किया था।
 
महाराज के 2 पुत्रों, पुत्रवधुओं तथा 1 पौत्र को सोमवार को अस्पताल से छुटटी देते समय एम्स प्रशासन ने केंद्र सरकार के उन दिशा-निर्देशों का हवाला दिया था कि जिन मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं नजर आते वे घर में क्वारंटाइन में रह सकते हैं।
 
महाराज और उनकी पत्नी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत सहित उनके परिवार के सात सदस्यों को रविवार शाम ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। महाराज समेत उनके परिवार और स्टॉफ के 22 सदस्यों में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

अगला लेख