ramcharitmanas
✕

साइना नेहवाल को नहीं ‘कोरोना’, कल मैदान में उतरने की ‘उम्‍मीद’

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (18:41 IST)
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल थाईलैंड ओपन में बुधवार को खेल सकती हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के सूत्रों के मुताबिक, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं थी। जो रिपोर्ट सामने आई थी, वो गलत थी।
दरअसल, पहले यह खबर आई थी कि साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया है। इसकी वजह से वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

वहीं, साइना नेहवाल ने कहा था, 'मुझे अभी भी कल से कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है, यह बहुत भ्रामक है और आज मैच के लिए वार्म अप से पहले वे मुझे बैंकॉक के अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहते हैं। यह कहते हुए कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं'

कोरोना महामारी के कारण लगभग 10 महीनों तक अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित होने के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मंगलवार से शुरू होने वाले थाईलैंड ओपर सुपर 1000 टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी करने वाली थीं

इससे पहले बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बैंकॉक में होने वाले इन टूर्नामेंटों से पहले लगाए गए प्रतिबंधों पर खुश नही थीं। साइना ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए थे।

साइना ने ट्रेनर और फिजियो से मिलने की इजाजत नहीं देने पर विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पहले ही इससे अवगत करा देना चाहिए था कि उन्हें थाईलैंड में उनके स्पोर्ट स्टाफ से मिलने नहीं दिया जाएगा।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख