biodatamaker
✕

Sputnik V के बाद आई स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 80% तक प्रभावी, एक डोज में ही कोरोना का काम तमाम

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (20:47 IST)
देश में जारी कोरोना के कहर के बीच रूस से एक अच्छी खबर सामने आई है। Sputnik V का लाइट वर्जन को रूस में मजूरी मिल गई है। Sputnik V लाइट वर्जन का सिर्फ एक डोज ही लेने की आवश्यकता है। 
ALSO READ: भारत में कब धीमी पड़ेगी कोरोना की रफ्तार, विशेषज्ञ ने बताया
Sputnik V का लाइट वर्जन सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन 80 प्रतिशत तक प्रभावी है। इम महामारी के चरण को कम करने में यह वैक्सीन ज्यादा प्रभावकारी साबित हो सकता है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने घोषणा की कि उसने सिंगल शॉट वाले इस ‘स्पुतनिक लाइट (Sputnik Light) वैक्सीन के उपयोग को अधिकृत किया है। अधिकारियों ने बताया कि स्पूतनिक वैक्सीन के लाइट वर्जन से टीकाकरण को गति मिलेगी और महामारी को फैलने से रोकने में यह तेजी से मदद करेगा।
ALSO READ: High Court ने दिल्ली सरकार से कहा- आप शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो अपना सिर रेत में छुपा लेता है
भारत को मिली है 1.5 लाख खुराक : भारत को 1 मई को रूस से स्पूतनिक वी वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप मिली थी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में कहा कि हैदराबाद सीमा शुल्क ने रूस से आयातित कोविड-19 वैक्सीन की खेप की निकासी की प्रक्रिया तेजी से निपटाई। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने कहा कि रूसी वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप हैदराबाद पहुंच गई है।
 
रूस ने 11 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पूतनिक वी को मंजूरी दी थी। इसके बाद सितंबर में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने स्पुतनिक वी के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए एक समझौता किया था। डॉ. रेड्डीज को रुसी वैक्सीन के नियंत्रित आपातकालिक उपयोग की अनुमति पहले ही मिल चुकी है। सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण की अनुमति भी दी है। (एजेंसियां)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख