सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : बिहार में ऑक्सीजन घोटाला, सिलेंडर की आपूर्ति और खपत में हुई बड़ी गड़बड़ी
- स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- 180 जिलों में 7 दिनों से Corona का एक भी नया मामला नहीं...
- ऑक्सीजन और दवाओं के वितरण पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, किया 12 सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स का गठन
- कमला हैरिस ने Corona से जंग में और मदद का लिया संकल्प, कहा- भारत का कल्याण अमेरिका के लिए अहम
- COVID-19 : देशभर में उपचाराधीन Corona मरीजों में से 80 फीसदी 12 राज्यों से
BJP सांसद के दफ्तर में खड़ी एंबुलेंस को लेकर बवाल, रूडी ने पप्पू यादव को सारी एंबुलेंस चलवाने की दी चुनौती
छपरा। बिहार में मधेपुरा के पूर्व सांसद और जनअधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक स्थान पर धावा बोलकर दो दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस बिना इस्तेमाल के रखे होने का मामला उजागर किया। सभी एंबुलेंस की खरीदारी सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी के कोष से की गई थी।
एंबुलेंस पर रूडी का नाम लिखा था और संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैंड) के कोष से इसकी खरीदारी हुई थी। अपने समर्थकों के साथ पप्पू यादव शुक्रवार को अचानक उस जगह पहुंच गए जहां कई सारी एंबुलेंस खड़ी थी और सुरक्षाकर्मियों से बहस होने के बाद वे परिसर के भीतर चले। परिसर में कई एंबुलेंस को तिरपाल से ढंककर रखा गया था।
कोविड-19 महामारी जब अपने चरम पर है, ऐसे में मरीजों को पहुंचाने में एंबुलेंस का इस्तेमाल नहीं करने के लिए पप्पू यादव ने भाजपा सांसद रूडी की तीखी आलोचना की। जनअधिकार पार्टी के प्रमुख ने कहा कि लोगों को एक किलोमीटर तक कोविड मरीज को ले जाने के लिए भी 12,000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। एंबुलेंस की घोर किल्लत है और सारण के सांसद ने 100 एंबुलेंस को बिना इस्तेमाल के खड़ा कर रखा है।
पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने (रूडी) अपने कुछ लोगों को एंबुलेंस बांट दी। इस मामले की जांच होनी चाहिए। एमपीलैड कोष जनता का धन है। वहीं, रूडी के एक समर्थक ने यादव पर परिसर में जबरन घुसने और एंबुलेंस में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को अमनौर थाने में यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई। एंबुलेंस बिना इस्तेमाल के रखे होने का मामला सामने आने के बाद रूडी और यादव के बीच जुबानी जंग हुई है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के मौजूदा सांसद रूडी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि कोविड महामारी के कारण ड्राइवर नहीं मिलने से एंबुलेंस रखी हुई थी। रूडी ने यादव पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया और उन्हें ड्राइवरों की व्यवस्था करने की चुनौती दी।(भाषा)
एम्बुलेंस का राजीव प्रताप रूडी जी बालू ढोने में बहुत बेहतरीन उपयोग कर रहे थे। इसके लिए उनके पास ड्राइवर भी उपलब्ध था।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 8, 2021
लेकिन बीमारों की मदद के लिए एम्बुलेंस चलाने के लिए ड्राइवर नहीं था। @RajivPratapRudy @PMOIndia pic.twitter.com/IoCgG020ZC
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के मौजूदा सांसद रूडी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि कोविड महामारी के कारण ड्राइवर नहीं मिलने से एंबुलेंस रखी हुई थी। रूडी ने यादव पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया और उन्हें ड्राइवरों की व्यवस्था करने की चुनौती दी।(भाषा)
