biodatamaker
✕

राजधानी में प्रतिदिन खाद्य सामग्री के 1.3 लाख पैकेट बांट रहा है RSS

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (15:18 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दिल्ली इकाई के महासचिव भरत अरोड़ा ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस संकट के कारण लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आरएसएस राष्ट्रीय राजधानी में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने और चिकित्सकीय सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू करने सहित लोगों की मदद के लिए कई कार्य कर रहा है।
ALSO READ: Lockdown के दौरान RSS ने पेश की मिसाल, यौनकर्मियों को किया राशन वितरित
उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक भोजन के प्रतिदिन 1.3 लाख पैकेट वितरित कर रहे हैं।  अरोड़ा ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक दिहाड़ी मजदूरों एवं गरीबों को अब तक राशन के 47 हजार पैकेट वितरित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक सेक्स वर्करों में भी राशन के पैकेट बांट रहे हैं। ऐसे ही राशन के पैकेट समलैंगिक लोगों में भी वितरित किए जा रहे हैं।
 
आरएसएस के पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की अनुमति प्राप्त करने के बाद संघ के 4,500 स्वयंसेवक प्रतिदिन काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक पैकेट वितरित करने और भोजन पकाने में सभी तरह की सावधानियां बरत रहे हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख