ramcharitmanas

महाराष्ट्र में दिवाली के बाद खुलेंगे धार्मिक स्थल, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (20:08 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को धार्मिक पूजा स्थलों को फिर से खोलने के संकेत देते हुए कहा कि दिवाली के बाद भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाएगी।

एक वेबकास्ट में ठाकरे ने कहा कि धार्मिक पूजा स्थलों को फिर से खोलने में जल्दबाजी न करने के लिए उनकी आलोचना हो रही है।उन्होंने कहा, अगर इससे नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित होती है, तो मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा, पूजा स्थलों पर भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा और दिवाली के बाद एक मानक संचालन प्रक्रिया का मसौदा तैयार किया जाएगा।ठाकरे ने कहा कि पूजा स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने से बचने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, मैं इस पर प्रतिबंध लागू नहीं करना चाहता। हमें एक-दूसरे पर विश्वास और भरोसा रखना चाहिए।दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों की वृद्धि में प्रदूषण को कारण बताए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमें पटाखे फोड़ने पर आत्म नियंत्रण और संयम रखना चाहिए, जिससे प्रदूषण बढ़ेगा।
ठाकरे ने कहा कि दिवाली के चार दिनों के उत्सव के दौरान प्रदूषण फैलाकर महामारी के खिलाफ नौ महीने से चली आ रही कड़ी मेहनत को बर्बाद न करें।(भाषा)
 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में सीट बचाने में सफल रही कांग्रेस, भितरघात ने बीजेपी का हार की लिखी पटकथा

बांकीपुर में क्यों हारी भाजपा? प्रशांत किशोर की जीत के 5 बड़े कारण

बांग्लादेश में जो हुआ वो भारत के लिए वॉर्निंग, लेखिका तस्लीमा नसरीन क्‍या मैसेज देना चाहती हैं सरकार को?

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

अगला लेख