ramcharitmanas

'वर्चुअल रिलायंस समर प्रोग्राम' से ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा Reliance

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (16:46 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूर्णबंदी के दौरान युवाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के लिए 'वर्चुअल रिलायंस समर प्रोग्राम' लांच किया है। इस प्रोग्राम में 84 युवा और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इंटर्न को एक बड़े कॉर्पोरेट हाउस में काम करने का वास्तविक अनुभव प्राप्त हो।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा लॉकडाउन में जब सभी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और दुनिया की नामी कंपनियां छंटनी कर रही हैं। ऐसे वक्त में रिलायंस ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘वर्चुअल रिलायंस समर प्रोग्राम’ लांच किया है। इस प्रोग्राम में 84 युवा और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इंटर्न को एक बड़े कॉर्पोरेट हाउस में काम करने का वास्तविक अनुभव प्राप्त हो।

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इन इंटर्न्स के प्रशिक्षण को लेकर संशय पैदा हो गया था। दफ्तर बंद किए जा रहे थे। कुछ बड़ी कंपनियों ने इंटर्नशिप ही रद्द कर दी थी। ऐसे में रिलायंस ने युवाओं को समय पर इंटर्नशिप कराकर एक मिसाल कायम की है।

वर्चुअल रिलायंस समर प्रोग्राम का हिस्सा बनने वाले एक युवा यश नाइकनावरे का कहना है कि हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी, दूसरी कंपनियों में हमारे सभी मित्रों की इंटर्नशिप निरस्त कर दी गई थी। फिर एक दिन रिलायंस की तरफ से मेल मिला, जिसमें हमें प्रशिक्षण में ऑनलाइन शामिल होने के लिए कहा गया। शुरू में तो हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एक कंपनी किस तरह हमें इंटर्नशिप कराएगी, पर हमारे ऑनलाइन प्रशिक्षण और घर पर ही व्यवस्था के बाद अब हम बिलकुल तैयार हैं।

‘वर्चुअल रिलायंस समर प्रोग्राम’ रिलायंस ने स्वयं के संसाधनों से तैयार किया है। यह कार्यक्रम एक विस्तृत ऑन-बोर्डिंग मॉड्यूल के साथ शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य न केवल कंपनी का वास्तविक अनुभव देना है अपितु नौकरी के लिए भी प्रशिक्षुओं को तैयार करना है।

प्रशिक्षुओं को काम सिखाने और उसे अधिक रोचक बनाने के लिए ‘गेमिफाइड लर्निंग और एंगेजमेंट मॉड्यूल’ को भी शामिल किया गया है। इसे एक पूर्ण प्रशिक्षु कार्यक्रम बनाने के लिए इसमें पूर्व प्लेसमेंट पेशकश की भी व्यवस्था की गई है। (वार्ता)

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

Weather Update : क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

हर-हर महादेव का उद्घोष, कंधों पर आस्था लिए बढ़ चले शिवभक्त

दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस में सिर फुटौव्वल, घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर लगाए भितरघात करने के आरोप

यूपी को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा UP इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026

यात्री परिवहन विजन समिट 2026: सीएम डॉ. मोहन बदलने जा रहे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा, कई एक्सपर्ट एक साथ करेंगे मंथन, जानें क्या-क्या होगा समिट में?

अगला लेख