shradh paksha
✕

बड़ी खबर, अब कोरोनावायरस मरीज से मिल सकेंगे परिजन, दे सकेंगे भोजन

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (07:33 IST)
जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को राहत देते हुए उनके परिजनों को पीपीई किट और अन्य एहतियातों के साथ मरीजों से मिलने तथा उन्हें भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 
चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने संक्रमित मरीजों के एकाकीपन व उसके कारण उत्पन्न तनाव को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं।
 
निर्देशों के अनुसार कोविड-19 मरीज, जो राजकीय/निजी चिकित्सालयों में इलाजरत हैं, उनसे उनके परिजनों/रिश्तेदारों को समस्त सुरक्षा एहतियात (यथा पीपीई किट, मास्क, दस्ताने, नियत दूरी आदि) अपनाते हुए अस्पताल द्वारा तय समय अवधि में मिलने दिया जाए।
 
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि मरीज के परिजन/रिश्तेदार यदि मरीज को घर से लाया खाना देना चाहते हैं, तो निर्धारित प्रॉटोकॉल के अनुसार दिया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गई, जबकि रिकार्ड 1817 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,11,290 हो गई। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

अगला लेख