Hanuman Chalisa
✕

Delta Plus : केंद्र ने कर्नाटक को तत्काल रोकथाम के उपाय करने को कहा

Updated: शनिवार, 26 जून 2021 (17:36 IST)
बेंगलुरु। केंद्र सरकार ने कर्नाटक से उन जिलों में तत्काल रोकथाम के उपाय करने का आग्रह किया है, जहां कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप का पता चला है। रोकथाम उपायों में भीड़ को रोकने, व्यापक जांच करने के साथ-साथ प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण को बढ़ाना शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस संबंध में कर्नाटक के मुख्य सचिव पी रवि कुमार को पत्र लिखा है। यह इंगित करते हुए कि वायरस का यह स्वरूप मैसूरु जिले में पाया गया है, 25 जून के पत्र में कहा गया है, सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को और अधिक तेज और मजबूत करना है।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के हर वैरिएंट का खात्मा करेगी यह वैक्सीन!
पत्र में कहा गया, इस प्रकार, आपसे अनुरोध है कि इन जिलों और समूहों में भीड़ को रोकने और लोगों के संपर्क को कम करने, व्यापक जांच करने, मामलों का शीघ्र पता लगाने, प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण बढ़ाना समेत तत्काल रोकथाम के उपाय करें।
ALSO READ: COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच
गौरतलब है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में कोरोनावायरस के 'डेल्टा प्लस' स्वरूप पर निगरानी रखें।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य में डेल्टा प्लस स्वरूप के दो मामले मिले हैं, एक बेंगलुरु में और दूसरा मैसूर में पाया गया है।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख