dharma sangrah
✕

आंध्रप्रदेश में एक दिन में कोरोनावायरस के सर्वाधिक 605 मामले सामने आए

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (18:41 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और शुक्रवार को राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 605 मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 11 हजार को पार कर गई, वहीं 10 लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों का आंकड़ा 146 पर पहुंच गया।
 
कडपा जिले में पिछले 24 घंटे में 133 नए मामले सामने आए हैं जो किसी जिले में एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी है। ताजा बुलेटिन के अनुसार कुरनूल और कृष्णा जिलों में चार-चार लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई, वहीं गुंटूर और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की जान चली गई। 
 
सरकार के सूत्रों ने बताया कि कुरनूल जिले में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के एक विधायक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें घर में पृथक-वास में भेजा गया है। इससे पहले विजयनगरम जिले में भी एक विधायक को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
 
पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से 191 कोरोना वायरस रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक 5,196 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और 6,145 का अब भी इलाज चल रहा है।
 
राज्य में कोविड-19 के कुल 11,489 मामलों में 9,353 स्थानीय लोग शामिल हैं, वहीं 1,764 दूसरे राज्यों से आए तथा 372 विदेश से लौटे लोग हैं। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख