dipawali
✕

Covid 19 vaccination: 1 दिन में सर्वाधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज होगा सोमवार का दिन

Updated: मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (18:37 IST)
प्रमुख बिंदु
नई दिल्ली। भारत ने 16 अगस्त को कोविड-19 टीके की सर्वाधिक 88.13 लाख से अधिक खुराक लगाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि भारत ने 1 दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ सोमवार का दिन) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।

ALSO READ: वैक्सीन है सुरक्षा कवच : भारत में कोरोना की कितनी वैक्सीन है? जानिए एक क्लिक पर
 
मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अब तक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 88.13 लाख खुराक के साथ अब तक देश में 55.47 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके साथ ही कुल 45 प्रतिशत भारतीय वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक और 13 प्रतिशत भारतीय वयस्कों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।
ALSO READ: केरल सरकार की कंपनी खरीदेगी Covishield की 10 लाख खुराक, केंद्र ने दी अनुमति
 
मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 जून 2021 को टीकाकरण के मौजूदा चरण की घोषणा करते हुए सभी नागरिकों को स्वयं का टीकाकरण कराने और अन्य अर्हता रखने वालों को भी कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया था। आज की सफलता कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों की सरकार पर विश्वास को प्रदर्शित करती है।

ALSO READ: SII के अध्यक्ष पूनावाला ने कहा, कोविशील्ड की बूस्टर खुराक जरूरी
 
बयान में कहा गया है कि टीके की अधिक उपलब्धता के साथ टीकाकरण को गति दी जा रही है, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 दिन पहले ही टीके की उपब्लधता संबंधी जानकारी दी जा रही है। आपूर्ति श्रृंखला को और सुचारु बनाया जा रहा है ताकि वे बेहतर योजना बना सके। मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है। गौरतलब है कि भारत में वयस्कों के लिए सार्वभौमिक कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत 21 जून को की गई थी।(भाषा)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

सीएम उमर के लिए सिरदर्द बनी पार्टी की अंदरूनी कलह, मंत्री पद न मिलने पर भड़के विधायक

भारत में चीन की घुसपैठ के सवाल पर अरुणाचल BJP मंत्री का जवाब, एक बार धुरंधर देख लो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

अगला लेख