Daily Horoscope
✕

भोपाल में एक दिन में 84 शवों का कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार,भदभदा पर बनाए गए 30 नए चितास्थल

5 दिन में 300 के करीब शवों को कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (11:03 IST)
भोपाल। राजधानी में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। दिन प्रतिदिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राजधानी में 84 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अकेले भदभदा विश्रामघाट में 47 कोरोना संक्रमित का हुआ अंतिम संस्कार हुआ।

रविवार को भदभदा विश्राम घाट में पर कुल 58 मृतक देह पहुंची जिसमें 47 कोरोना पॉजिटिव मृतक की डेड बॉडी शामिल थी। भदभदा विश्राम घाट समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी के मुताबिक रविवार को  जिन 47 मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया उसमें भोपाल की 33 और बाहर की 14 पार्थिव देह शामिल थी ।
 

वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के चलते मृतकों की संख्या में इजाफा होने के बाद अब भदभदा विश्राम घाट काव विस्तार का 30 नए चितास्थल बनाकर उन पर शवों को अंतिम संस्कार शुरु किया गया है। भदभदा विश्राम घाट के प्रबंधन के सचिव मम्तेश शर्मा ने बताया कि रविवार से नवनिर्मित 30 चिता स्टैंडों पर दाह संस्कार भी प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं विश्राम घाट प्रबंधन दाह संस्कार के लिए रोजाना वन विभाग और प्राइवेट वेंडरों के माध्यम से तीन से चार गाड़ी लकड़ी मंगवा रहा है। भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन की पूरी कोशिश  है कि लोगों को अंतिम संस्कार करनेके लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं दी जा सके।
 

वहीं रविवार को राजधानी के सुभाष नगर विश्रामघाट में 28 शवों को कोरोना प्रोटोकॉल के जरिए अंतिम संस्कार हुआ वहीं 9 मृतकों को झदा कब्रिस्तान में दफनाया गया। अगर राजधानी के श्मशान घाटों और कब्रिस्तान के रजिस्ट्ररों में दर्ज आंकड़ों को देखा जाए तो महज पाच दिन में कोरोना संक्रमित 300 के करीब लोगों का अंतिम संस्कार किया जा‌ चुका हैं। कोरोना इतनी तेजी से लोगों को लील रहा है कि अब श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लग रही है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख