suvichar
✕

Madhya Pradesh Coronavirus Update : सामने आए 1374 नए मामले, 19 की मौत, 12185 एक्टिव केस

Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (03:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1 दिन में सर्वाधिक 1374 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 55,695 तक पहुंच गई। 
 
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 19 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,263 हो गई है।
 
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, बड़वानी, सागर, सीहोर, छतरपुर, होशंगाबाद, श्योपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, हरदा, गुना एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 368 मौत इंदौर में हुई हैं।

भोपाल में 264, उज्जैन में 78, सागर में 46, जबलपुर में 67, ग्वालियर में 36, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 25 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 265 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 128, ग्वालियर में 143, जबलपुर में 140, नीमच में420 एवं झाबुआ में 40 नए मामले आए।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 55,695 संक्रमितों में से अब तक 42,247 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 12,185 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 1074 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,505 निषिद्ध क्षेत्र हैं। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख