ganesh chaturthi

राजस्थान सरकार ने कारखानों में कामगारों का समय फिर 8 घंटे किया

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (15:41 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने कारखानों में कामगारों के लिए काम के घंटे घटाकर फिर 8 घंटे प्रतिदिन कर दिए हैं। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के मद्देनजर 24 अप्रैल को सभी पंजीकृत कारखानों में कामगारों की आवश्यकता को कम करने के लिए काम के घंटे को 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे प्रतिदिन कर दिया था।
ALSO READ: राजस्थान में पान, गुटखा की बिक्री की अनुमति, रेड जोन में खुलेंगे पार्क
राजस्थान के श्रममंत्री टीकाराम जोली ने बताया कि पंजीकृत कारखानों में काम के घंटे को 4 घंटे तक बढ़ाने की अनुमति शनिवार को वापस ले ली गई।
 
उन्होंने बताया कि लगभग सभी कारखाने वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौरान संचालित किए जा रहे हैं। श्रमिकों की आवाजाही भी शुरू हो गई है और पास की आवश्यकता नहीं है। ग्रीन, ऑरेंज जोन आदि कई क्षेत्रों सार्वजनिक परिवहन भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कारखाना प्रबंधन और वहां काम करने वाले कर्मचारी केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी सुरक्षा मानकों और सामाजिक दूरियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी को ध्यान में रखते हुए कारखानों में काम करने वालों (श्रमिकों) की आवश्यकता को कम करने के लिए काम के घंटों को प्रतिदिन 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने की अनुमति 24 अप्रैल को दी थी।
 
सभी पंजीकृत कारखानों में उत्पादन के लिए श्रमिकों की न्यूनतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के दोहरे उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कारखाना अधिनियम, 1948 के अनुसार सामान्य रूप से प्रतिदिन काम करने के 8 घंटे के स्थान पर प्रतिदिन अधिकतम 12 घंटे काम करने की अनुमति देने के लिए छूट दी गई है। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख