dharma sangrah
✕

राजस्थान में Corona से 15 और मरीजों की मौत, 2010 नए मामले आए सामने

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (22:34 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) से शुक्रवार को 15 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों का कुल आंकड़ा 1723 तक पहुंच गया। राज्य में इस महामारी के 2010 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,289 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,723 हो गई। जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक 346, जोधपुर में 163, बीकानेर में 127, अजमेर में 124, कोटा में 111, भरतपुर में 88 व पाली में 73 मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,46,185 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,010 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,69,289 हो गई, जिनमें से 21,381 रोगी उपचाराधीन हैं।
नए मामलों में जयपुर में 394, जोधपुर में 302, बीकानेर में 265, कोटा में 89, अलवर में 84, उदयपुर में 77, सीकर में 74, भरतपुर में 66, चुरू में 63 नए संक्रमित शामिल हैं।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख