suvichar
✕

राजस्थान ने भी की प्लाज्मा थेरेपी की तैयारी, ICMR से हरी झंडी का इंतजार

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (20:29 IST)
जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी के कारगर सिद्ध होने के समाचारों के बीच राजस्थान सरकार ने प्लाज्मा थेरेपी की तैयारी कर ली है और उसे अब सिर्फ भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) से अनुमति मिलने का इंतजार है।
 
राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए राज्य में प्लाज्मा थेरेपी की तैयारी पूरी कर ली गई है।
 
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार ने अनुमति के लिए आईसीएमआर को लिखा है। अनुमति मिलते ही प्रदेश में (कोविड-19 के लिए) प्लाज्मा थेरेपी शुरू हो जाएगी।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि प्लाज्मा चढ़ाने के लिए चिकित्सकों की टीम ने कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए मरीजों के रक्त के नमूने ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए व्यक्ति का प्लाज्मा लेकर गंभीर या स्टेज-टू के मरीजों के इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर की अनुमति के साथ सरकार लोगों का इस तरीके से इलाज शुरू कर देगी।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,061 हो गयी है। इनमें से 493 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 198 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में सर्वाधिक लगभग 79 हजार जांच राजस्थान में हुई है।
 
मंत्री ने कहा कि सरकार वैज्ञानिक तरीके से काम कर रही है। राज्य में जहां भी हॉटस्पॉट बने वहां सरकार ने वैज्ञानिक तरीके से काम करते हुए बढ़ते संक्रमण को रोकने की कोशिश की है। राज्य में पिछले सात दिन में संक्रमण का खतरा कम हुआ है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख