Daily Horoscope

लापरवाही, 10 मिनट में लग गई दो बार वैक्सीन

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (12:51 IST)
जयपुर। एक तरफ देश में कोरोना वैक्सीन की कमी की वजह से करोड़ों युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। तो दूसरी ओर वैक्सीनेशन में लापरवाही की कई घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के दौसा में एक महिला के साथ हुआ, उसे मात्र 10 मिनट में 2 बार वैक्सीन लग गई। 

बताया जा रहा कि खेरवाल गांव की किरण शर्मा अपनी बेटी के साथ वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंची। जैसे ही वह सेंटर पहुंची तो वहां मौजूद प्रतिनिधि ने उन्हें टीका लगा दिया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन सेंटर में आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करने लगी।

वेरिफिकेशन के बाद उस स्वास्थ्यकर्मी ने फिर से किरण को वैक्सीन की एक और डोज लगा दी। इस तरह 10 मिनट में ही उसे 2 बार वैक्सीन लग गई। महिला ने जब यह बात घर आकर अपने पति को बताई तो वह भी स्तब्ध रह गया। हालांकि सेंटर प्रभारी ने कहा कि महिला को केवल एक ही बार वैक्सीन लगाई गई है।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूपी के सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मियों ने 20 ग्रामीणों को कोवैक्सी की दूसरी खुराक लगा दी थी जबकि उन्हें कोविशील्ड की पहली खुराक दी गई थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख