ramcharitmanas
✕

होली पर इंदौर में Lockdown : राजनैतिक दलों ने उठाए सवाल, जनता भी नाराज

Updated: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (15:41 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने होलिकादहन के दिन लॉकडाउन और उसके अगले दिन लॉकडाउन जैसी सख्‍ती का फैसला किया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता इसके विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। इस फैसले को लेकर जनता भी नाराज है।
ALSO READ: इंदौर में 9 बजे बंद होंगे बाजार, होलिका दहन पर रोक, धुलेंडी पर रहेगी सख्ती, मंदिर भी नहीं खुलेंगे

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर कहा, 'होलिका दहन रोकना अनुचित !!! इंदौर के जिला प्रशासन ने होली दहन नहीं करने के आदेश दिए हैं। ये बेहद आपत्तिजनक फैसला है। मेरा आग्रह है कि प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करे। इससे जनता की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
 
<

होलिका दहन रोकना अनुचित !!!

इंदौर के जिला प्रशासन ने होली दहन नहीं करने के आदेश दिए हैं। ये बेहद आपत्तिजनक फैसला है। मेरा आग्रह है कि प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करे। इससे जनता की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 26, 2021 >कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में होली पर सख्ती और लॉकडाउन लगाने जैसे निर्णय की आलोचना। उन्होंने फैसले का विरोध करते हुए कहा कि होली जलाएंगे भी और मनाएंगे भी, प्रशासन में ताकत हो तो रोक के बताए।
 
शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक गरीब विरोधी थी लेकिन अब हिन्दू विरोधी भी हो चुकी हैं। कोरोना की आड़ में रंगों के त्योहार पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। होली दहन पर हमारी माता-बहनें होलिका की पूजा करती है। समाज और परिवार के लोग मृतक के घर रंग डालने जाते हैं। आखिर भाजपा सरकार इतनी अमानवीय क्यों हो रही है?

ALSO READ: Indore Corona Update: इंदौर में 1 ही दिन में रिकॉर्ड 612 संक्रमित आए सामने, अब तक 951 मौतें
उन्होंने सवाल उठाया कि देश में विभिन्न राज्यो में चुनाव चल रहे हैं और लाखों लोगों की रैलियां की जा रही है। उस पर प्रतिबंध क्यों नहीं? कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस हिन्दू विरोधी निर्णय का विरोध करती है।
 
भाजपा नेता उमेश शर्मा ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि होलिकादहन तो होगा। मैं क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय से असहमति व्यक्त करता हूं। मेरे मोहल्ले में कोविड नियम पालन के साथ ही पर्व पूजन होगा। जिलाधीशजी आपका प्रकरण, डीआईजी आपका डंडा शिरोधार्य। मेरे भाई के निधन पश्चात धुलेंडी पर सीमित सीमा म़े परिवार में रंग डालने स्वजन भी आऐंगे।
 
इस मामले में राजनीति उस समय गरमा गई जब कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल छावनी स्थित उमेश शर्मा के कार्यालय पहुंचे। 

कलेक्टर के आदेश से विहिप, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच समेत कई संगठन खासे नाराज हैं। इस संगठनों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी आज शाम 3 बजे रेसीडेंसी कोठी पर कलेक्टर से मिलने पहुचेंगे। इस दौरान होलिका दहन, शोक का रंग डालने ओर शीतला माता पूजन आदि के विषयों पर चर्चा होगी।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख