Daily Horoscope
✕

हरियाणा के 7 जिलों, पंजाब, चंडीगढ़ में लॉकडाउन

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (12:38 IST)
चंडीगढ़। पंजाब, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के 7 जिलों में सोमवार को लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इससे एक ही दिन पहले प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए आपातकालीन कदम के तौर पर इसे लागू करने का फैसला किया था।
 
हरियाणा सरकार ने 31 मार्च तक गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला में लॉकडाउन लागू किए जाने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि इस बंदी से सभी आवश्यक एवं आपात सेवाओं को छूट दी गई है।
 
इस दौरान खाद्य सामग्री, किराना और दवाइयों आदि जैसे आवश्यक सामान की दुकानों को छोड़कर सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, फैक्ट्रियां बंद रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि जलापूर्ति, स्वच्छता, विद्युत, बैंक, एटीएम जैसी सेवाएं चालू रहेंगी।
 
टैक्सी और ऑटो रिक्शा समेत सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। पंजाब में, परिवहन विभाग राज्य परिवहन की कुछ सेवाएं चालू रख सकता है ताकि आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
 
पंजाब और हरियाणा में सभी अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। चंडीगढ़ में भी सभी परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। पंजाब और हरियाणा में अभी तक कोरोना वायरस के क्रमश: 21 ओर 12 मामले सामने आए हैं और चंडीगढ़ में 6 मामले सामने आए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। प्रतिबंधों का पालन करने के लिए पंजाब के सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख